एनशॉर्ट्स
'हम नियमों से आए हैं, हमें बाहर क्यों कर रहे हैं?' इमिग्रेशन नीतियों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति से भिड़ी भारतीय मूल की महिला, वीडियो वायरल
अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय मूल की एक महिला ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इमिग्रेशन पॉलिसी पर खुले मंच से चुनौती दी. महिला ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कठोर इमिग्रेशन नीतियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि 'जो लोग नियमों से, मेहनत से और पैसे देकर अमेरिका आए हैं, अब उन्हें ही यहां से निकालने की बात क्यों की जा रही है?' यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.कार्यक्रम के दौरान क्या कहा महिला ने?कार्यक्रम के दौरान जब सवालों का दौर शुरू हुआ तो भारतीय मूल की महिला खड़ी होकर बोली- 'जब आप कहते हैं कि यहां बहुत ज्यादा इमिग्रेंट हैं, तो ये ‘बहुत ज्यादा’ की सीमा किसने तय की? आपने हमें यहां आने के लिए कहा, हमारी जवानी, हमारी मेहनत, हमारा पैसा इस देश में लगाया, अब आप ही कहते हैं कि हम यहां नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।