एनशॉर्ट्स

महाशिवरात्रि पर भोपाल में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, सैकड़ों किन्नरों की हुई ‘घर वापसी’

महाशिवरात्रि पर भोपाल में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, सैकड़ों किन्नरों की हुई ‘घर वापसी’
एनशॉर्ट्स
महाशिवरात्रि पर भोपाल में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, सैकड़ों किन्नरों की हुई ‘घर वापसी’
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार (15 फरवरी, 2026) को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किन्नर अखाड़ा और भगवा पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में लालघाटी पर आयोजित भव्य सम्मेलन में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में हिमांगी सखी का विधिवत पट्टाभिषेक किया गया. उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शंकराचार्य पद की उपाधि प्रदान की गई. कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई. सम्मेलन में देशभर से आए किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए. आयोजन के दौरान मुस्लिम धर्म अपना चुके कई किन्नरों की शुद्धिकरण प्रक्रिया के माध्यम से घर वापसी कर पुनः सनातन धर्म में प्रवेश कराया गया. राजस्थान के पुष्कर में होगा पहला किन्नर शंकराचार्य पीठ वहीं, इस दौरान राजस्थान के पुष्कर में स्थित पीठ को देश के पहले किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में घोषित किया गया.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Parashar

मिलिए पराशर से, जो Newzquest.in के प्रतिष्ठित लेखक हैं और अपनी विश्लेषणात्मक गहराई और पत्रकारिता की ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। पराशर की लेखनी व्यापक शोध और सूक्ष्म दृष्टि का मिश्रण है, जो ताजा खबरों पर विभिन्न दृष्टिकोणों को उजागर करती है। उनकी सुलभ शैली पाठकों को जोड़ती है और पारंपरिक कथाओं को चुनौती देती है, जबकि उनकी विशेषज्ञता जटिल मुद्दों की रिपोर्टिंग को समृद्ध बनाती है। परिणामस्वरूप, यह सोच-विचार करनेवाली, संतुलित रिपोर्टिंग होती है जो Newzquest के दर्शकों को सूचित निर्णय लेने और सुर्खियों के पीछे की कहानी देखने में समर्थ बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Verified by MonsterInsights