एनशॉर्ट्स
बंगाल में SIR पर मचा बवाल! मुस्लिम नेता का बड़ा दावा – 'चुनाव आयोग ने मुझे और मेरे पिता को ब्राह्मण बना दिया'
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया का ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की पश्चिम बंगाल इकाई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के बेटे आतिश अजीज ने चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके और उनके पिता दोनों के नाम में हिंदू उपनाम ‘अवस्थी’ जोड़ दिया गया है. मुस्लिम नेता के नाम के आगे अवस्थी सरनेम जोड़ने का दावा आतिश अजीज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं और उनका नाम आतिश अजीज है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का निरीक्षण करते समय उन्होंने पाया कि उनके नाम के आगे 'अवस्थी' उपनाम जुड़ा है और यही गलत उपनाम उनके पिता के नाम के आगे भी लिखा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता दशकों से राजनेता हैं. अगर उनके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।