एनशॉर्ट्स
पूरे स्कूल को 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' पर था क्रश, 'मिस्ट्री मैन' भी थे अक्षय खन्ना, स्कूलमेट ने पोस्ट में खोले कई राज
अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों छाए हुऔ और फैंस उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं. दरअसल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं अभिनेता की पुरानी यादें ऑनलाइन खूब वायरल हो रही है. फिलहाल उनकी एक फॉर्मर क्लासमेट की पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो रही जिसमें उन्होंने अक्षय के स्कूल के दिनों को लेकर कई खुलासे किए हैं. पूरे स्कूल के क्रश थे अक्षय खन्नाऊटी के लॉरेंस स्कूल लव्डेल की पूर्व छात्रा सायरा शाह हलीम ने अक्षय खन्ना के स्कूल के दिनों की यादें शेयर की, जो उनके सीनियर थे. उन्होंने X पर लिखा, "लॉरेंस स्कूल लव्डेल, ऊटी का ऑरिजनल हार्टब्रेक किड ' शायद मैंने यह पहले शेयर नहीं किया है, लेकिन अक्षय खन्ना लॉरेंस स्कूल लव्डेल में हमसे कुछ साल सीनियर थे, जहां मैं अपने भाई मेजर अली
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।