एनशॉर्ट्स
ट्रंप, बिल क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ जेफरी एपस्टीन…. सामने आईं 19 फोटो, जिनसे अमेरिका में मचेगा तहलका
अमेरिका की डेमोक्रेट्स हाउस ओवरसाइट कमेटी ने शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के एस्टेट से मिली तस्वीरों का दूसरा सेट जारी किया. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, पूर्व ट्रेजरी सचिव लैरी समर्स और फिल्म प्रोड्यूसर वूडी एलन समेत कई जानी-मानी राजनीतिक और व्यावसायिक हस्तियां दिखाई दे रही हैं. कुछ महिलाओं के साथ ट्रंप की तस्वीर एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप कुछ महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि इसमें महिलाओं की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है. एक अन्य तस्वीर में ट्रंप किसी महिला से बात कर रहे हैं. तीसरी तस्वीर में भी ट्रंप एक महिला के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं, जिसका चेहरा ब्लर किया गया है. हालांकि, जारी की गई तस्वीरों में से कोई भी किसी भी व्यक्ति के जरिये कोई अवैध गतिविधि नहीं दिख रही है. कई सालों से एक-दूसरे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।