एनशॉर्ट्स
जिन यात्रियों की फ्लाइट हुई थी कैंसिल, उन्हें कब मिलेगा 10 हजार रुपये मुआवजा? इंडिगो ने दिया ये अपडेट
इंडिगो एयरलाइन ने हालिया उड़ान संकट के बाद यात्रियों के लिए मुआवजा और रिफंड प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी महीने से शुरू होगी. एयरलाइन ने कहा था कि जिन यात्रियों की उड़ानें तय समय से 24 घंटे के अंदर रद्द या विलंबित हुई, उन्हें 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. फिलहाल कंपनी का सबसे बड़ा फोकस रिफंड प्रक्रिया पर है. कंपनी ने कहा कि ऐसे यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है और अगले साल जनवरी, 2026 से इंडिगो इन सभी यात्रियों से संपर्क करना शुरू करेगी ताकि मुआवजा अच्छे से दिया जा सके. इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के ज्यादातर रिफंड पूरे किए जा चुके हैं और बाकी भी जल्द क्लियर हो जाएंगे. 500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है कुल मुआवजे की राशि एयरलाइन ने यह भी कहा कि कुल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।